करेंट अफेयर्स (05 मार्च - 11 मार्च 2018)

करेंट अफेयर्स (05 मार्च – 11 मार्च 2018)

अंतर्राष्ट्रीय

1. श्रीलंका ने आपातकाल स्थिति की घोषणा की
विस्तार :- श्रीलंका ने द्वीप के मुस्लिम अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए 10 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित की। श्रीलंका के केन्द्रीय प्रांत में स्थित कैंडी में मुस्लिम विरोधी हमलों के बाद के दिनों में यह घोषणा की गई। इस वर्ष आपातकाल की स्थिति को लागू करने वाला श्रीलंका इस क्षेत्र का दूसरा देश है। फरवरी में, मालदीव के राष्ट्रपति ने एक पखवाड़े के लिए आपातकालीन नियम घोषित किया था।

Note –

  • श्रीलंका की राजधानी – कोलम्बो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति – मैत्रीपाला सिरीसेना
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री – रानिल विक्रमसिंघे

आर्थिक

1. RBI द्वारा एयरटेल बैंक को 5 करोड़ का जुर्माना
विस्तार :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नो योर कस्टमर (KYC) के नियमों और परिचालन दिशानिर्देशों को ना मानने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहक की स्पष्ट / विशिष्ट सहमति के बिना ग्राहक खातों को खोला था। बैंकों के लिए नो योर कस्टमर प्रक्रिया उसके खातेधारकों की पहचान करने और उनकी पुष्टि करने की प्रक्रिया है।

रिपोर्ट

1. भारतीय सेना दुनिया में चौथी सबसे शक्तिशाली
विस्तार :- भारत अपनी सैन्य शक्ति के लिए एक वैश्विक सूचकांक में 133 देशों में से चौथे स्थान पर है। ग्लोबल फायरपॉवर इंडेक्स 2017 की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, केवल US, रूस, और चीन ही सूची में भारत से ऊपर हैं। भारत ने फ्रांस के ऊपर दुनिया में शीर्ष पांच सेना शक्तियों में अपना स्थान बनाए रखा।

2. भारत में बाल विवाह संख्या में तेज गिरावट
विस्तार :- संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी UNICEF ने कहा है कि भारत में बाल विवाह करने वाली लड़कियों का अनुपात एक दशक में लगभग आधा हो गया है। UNICEF ने कहा कि पिछले दशक में दुनिया भर में 25 मिलियन बाल विवाह रोके गए थे, जिसमें दक्षिण एशिया में सबसे अधिक कमी देखी गयी। वर्तमान में, भारत में 27% या लगभग 1.5 मिलियन लड़कियों की शादी 18 वर्ष की होने से पहले हो जाती है। यह एक दशक पहले 47% के मुक़ाबले तेज गिरावट है।

3. झुनझुनू का राजस्थान में सबसे अच्छा लिंग अनुपात
विस्तार :- राजस्थान का झुनझुनू ज़िला, जहाँ 2011 में राज्य में जन्म के समय सबसे कम लिंग अनुपात (SRB) था, राज्य में सबसे अधिक SRB वाला ज़िला बन गया है। जिले ने 2011 में प्रति 1,000 लड़कों पर 837 लड़कियों के अपने अनुपात में दिसंबर 2011 में 955 लड़कियों तक की वृद्धि की है। जिला प्रशासन ने कहा कि लिंग-निर्धारण केंद्रों पर कार्रवाई के कारण यह सुधार हुआ है।

4. मुंबई संपत्ति सूचकांक में 47वे स्थान पर
विस्तार :- नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2018 में 314 वैश्विक शहरों के “सिटी वेल्थ इंडेक्स” पर मुंबई 47वे स्थान पर है। “सिटी वेल्थ इंडेक्स” चार प्रमुख संकेतकों – धन, निवेश, जीवन शैली और भविष्य के आधार पर तैयार किया जाता है। मुंबई 20 सबसे अमीर वैश्विक शहरों में 16वे स्थान पर है। 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.