Current Affairs

करेंट अफेयर्स (08 अक्टूबर – 15 अक्टूबर 2017)

21. अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) द्वारा जारी वर्ष 2017 के वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index – GHI) में भारत (India) को 100वें स्थान पर रखा गया है।
विस्तार :- 2017 के वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) में भारत को 31.4 अंकों के साथ कुल 119 विकासशील देशों में 100वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट वाशिंग्टन (Washington) स्थित संस्था अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (International Food Policy Research Institute – IFPRI) द्वारा 12 अक्टूबर 2017 को जारी की गई। पिछले वर्ष के इस सूचकांक में भारत 97वें स्थान पर था और इस प्रकार उसकी स्थिति में इस साल दो स्थानों की गिरावट आई है। वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) एक बहुआयामी सूचकांक है जिसमें भूख से जुड़े कुल चार संकेतकों को शामिल किया गया है – कुल जनसंख्या के सापेक्ष कुपोषितों की संख्या, बाल मृत्यु (child mortality) की स्थिति, बच्चों का कम शारीरिक विकास (child stunting) और बच्चों का अत्यधिक कुपोषण (child wasting)। इस रिपोर्ट में भारत को प्रदान किया गया 100वाँ स्थान भारत के कई पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी खराब है जैसे नेपाल (72), म्यांमार (77), बांग्लादेश (88), श्रीलंका (84) और चीन (29)। हालांकि 106वें स्थान के साथ पाकिस्तान की स्थिति भारत से खराब है। खास बात यह है कि उत्तर कोरिया (93) और इराक (78) जैसे देशों की स्थिति भी भारत से बेहतर है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में पाँच वर्ष से कम आयु के 1/5 से अधिक बच्चों का वजन उनकी ऊँचाई के सापेक्ष कम है जबकि 1/3 से अधिक की ऊँचाई उनकी आयु के सापेक्ष कम है। भारत की स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि दक्षिण एशिया की लगभग तीन-चौथाई जनसंख्या भारत में निवास करती है। उल्लेखनीय है कि इस रिपोर्ट में चीन (China), क्यूबा (Cuba) और तुर्की (Turkey) जैसे देशों का स्कोर 5 अथवा उससे कम है तथा वे विकासशील देशों में सबसे अच्छी स्थिति में हैं। वहीं चाड (Chad) और सेण्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) को क्रमश: 43.5 और 50.9 अंक दिए गए हैं तथा उनकी स्थिति सबसे खराब है।

22. इज़राइल (Israel) के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाकर अमेरिका (United States) ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रमुख संस्था यूनेस्को (UNESCO) का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विस्तार :- अमेरिका ने 12 अक्टूबर 2017 को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (U.N. Educational, Scientific and Cultural Organisation – UNESCO) से अपने आपको अलग कर रहा है क्योंकि यह संगठन उसके मित्र राष्ट्र इज़राइल (Israel) के प्रति भेदभाव की नीति को बदस्तूर जारी रखे हुए है। अमेरिका द्वारा बहिष्कार का लिया गया यह निर्णय 31 दिसम्बर 2018 से प्रभाव में आयेगा तथा तब तक वह संगठन का पूर्णकालिक सदस्य बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का पहला संगठन है जिसने फलस्तीन (Palestine) को पूर्ण-कालिक सदस्य के रूप में शामिल किया था (वर्ष 2011 में)। वहीं अमेरिकी कानून में ऐसा प्रावधान है कि वह संयुक्त राष्ट्र की उस संस्था को वह वित्त-पोषण नहीं करेगा जो फलस्तीन को मान्यता प्रदान करता है। इससे पहले अमेरिका ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में 1984 में यूनेस्को से अपने आपको अलग कर लिया था जब उसने संस्था पर सोवियत संघ (Soviet Union) का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

23. 13 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय विपदा न्यूनीकरण दिवस।
विस्तार :- अंतर्राष्ट्रीय विपदा न्यूनीकरण दिवस विश्वभर में 13 अक्टूबर को मनाया जाता है. 2017 आईडीडीआर का विषय है ‘Home Safe Home: Reducing Exposure, Reducing Displacement’। 2017 अभियान का लक्ष्य समुदाय स्तर पर आपदा जोखिम के खतरे को कम करने के लिए किए गए प्रभावी कार्यों, नीतियों और प्रथाओं के सन्दर्भ में जागरूकता बढ़ाना है, जिससे घरों और आजीविकाओं को बचाने में योगदान दिया जा सकता है।

24. भारतीय वायु सेना ने स्वास्थ्य मोबाइल ऐप ‘मेडवाच’ की शुरूआत की।
विस्तार :- भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अपनी 85 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘मेडवाच’ नामक एक अभिनव स्वास्थ्य मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इसे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ द्वारा नई दिल्ली में वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल आप को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डिजिटल इंडिया’ की दृष्टि को बनाए रखने के लिए लॉन्च किया गया था।

25. सेफ़ सिटी इंडेक्स 2017: टोक्यो सबसे सुरक्षित, दिल्ली 43वें स्थान पर।
विस्तार :-  जापान का राजधानी शहर टोक्यो द इकोनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सेफ़ सिटीज इंडेक्स 2017 में सबसे ऊपर है, जिसमें 60 शहरों के निजी और स्वास्थ्य सुरक्षा सहित मानदंडों को शामिल किया गया है। सिंगापुर और जापानी शहर ओसाका दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं जबकि भारतीय शहरों में दिल्ली और मुंबई क्रमशः 43वें और 45वें स्थान पर हैं।