परिवहन संविदा परिचालक - 2017 (समूह ग)

परिवहन संविदा परिचालक – 2017 (समूह ग)

परिवहन संविदा परिचालक भर्ती परीक्षा जोकि 26-11-2017 को आयोजित हुई थी, परिवहन संविदा परिचालक भर्ती परीक्षा का पूर्ण प्रश्नपत्र उत्तरकुंजी (Answer Key) सहित यहाँ दिया गया है। UBTER द्वारा आयोजित समूह ग (Group C) के अंतर्गत परिवहन संविदा परिचालक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन 09 सितम्बर 2017 को जारी किया गया था। परिवहन संविदा परिचालक के कुल 424 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे।  परिवहन संविदा परिचालक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus) – सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, अंकगणित एवं सामान्य अध्ययन की लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective Multi Choice Questions)।

पद — परिवहन संविदा परिचालक
विभाग — उत्तराखंड परिवहन निगम
परीक्षा आयोजक — उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (UBTER)
परीक्षा तिथि — 26 नवम्बर 2017
कुल पद — 424
प्रश्नपत्र में कुल प्रश्न — 100
परीक्षा समय — 02 घंटे
परिवहन संविदा परिचालक भर्ती परीक्षा — विज्ञापन

परिवहन संविदा परिचालक भर्ती एग्जाम पेपर 2017

निर्देश- प्रश्न सं 1 से प्रश्न सं. 5 तक दिए गए अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों का उत्तर विकल्प के रूप में दीजिए–

हे चिर महान्।
यह स्वर्ण रश्मि छू श्वेत भाल,
बरसा जाती रंगीन हास,
सेली बनता है इन्द्रधनुष
परिमल मलमल जाता बतास।
तू रागहीन तू हिम निधान।
नभ में गर्वित झुकता न शीश
पर अंक लिए हैं दीन क्षार।
मन गल जाता नत विश्व देख
तन सह लेता है कुलिश भार।
कितने मृदु कितने कठिन प्राण।
टूटी है तेरी कब समाधि
झंझा लौटे शत हार-हार,
बह चला दृगों से किन्तु नीर
सुनकर जलते कण की पुकार।
सुख से विरक्त, दुख में समान।
मेरे जीवन का आज मुक,
तोरी छाया से हो मिलाप,
तन तेरी साधकता छू ले,
मन ले करुणा की थाह नाप।
उर में पावस, दृग में विहान।

1. रंगीन हास कौन बरसा जाती है ?
A. सूर्य की किरणें
B. चन्द्रमा की किरणें
C. सुन्दर इन्द्रधुनष
D. तारों की किरणें

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

2. ‘नभ में गर्वित झुकता न शीश’ में किसका सिर गर्व से उठा रहता है ?
A. इन्द्रधनुष का
B. बादल का
C. हिमालय का
D. ऊँचे वृक्षों का

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

3. निम्नलिखित में से कौन तपस्या में रत की समाधि भंग नहीं कर सका ?
A. तूफानी वर्षा
B. तूफानी हवाएँ
C. भयंकर बर्फ़बारी
D. बादलों का भयंकर गर्जन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

4. हिम निधान की आँखों में इनमें से क्या समाया हुआ है ?
A. वर्षा
B. दया
C. विरक्ति
D. सवेरा

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

5. ‘बतास’ शब्द का पर्यायवाची इनमें से कौन-सा है ?

A. वर्षा
B. हवा
C. हँसी
D. एक मीठा खाद्य पदार्थ

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

6. ‘सापेक्ष’ का विपरीतार्थक शब्द क्या है ?
A. प्रक्षेप
B. आपेक्ष
C. निरक्षेप
D. निरपेक्ष

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

7. ‘शुक-शूक’ का सही विकल्प कौन-सा है ?
A. शंकर-जौ
B. दिन-जौ
C. सुग्गा-जौ
D. कबूतर-सीप

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

8. ‘यमुना’ का पर्यायवाची है ?
A. कालिन्दी
B. अर्कजा
C. सूर्यतनया
D. ये सभी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

9. ‘मछली के समान आँखों वाली’ के लिए शब्द है ?
A. मीनाक्षी
B. मन्दाकिनी
C. मृगनयनी
D. अप्सरा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

10. ‘प्रत्यार्पण’ में किस उपसर्ग का उपयोग हुआ है ?
A. प्रत्य
B. परि
C. प्र
D. प्रति

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

11. ‘तथैव’ शब्द किस सन्धि का उदहारण है ?
A. दीर्घ स्वर सन्धि
B. यण स्वर सन्धि
C. वृद्धि स्वर सन्धि
D. गुण स्वर सन्धि

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

12. ‘निर्धन’ में कौन सा समास है ?
A. दवंद्व समास
B. कर्मधारय समास
C. तत्पुरुष समास
D. बहुब्रीहि समास

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

13. ‘उसने बताया कि वह आज नहीं आएगा।’ किस प्रकार का वाक्य है ?
A. सरल वाक्य
B. मिश्रित वाक्य
C. संयुक्त वाक्य
D. उपवाक्य

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

14. ‘मैं आपके प्रति श्रद्धा करता हूँ।’ इस वाक्य का शुद्ध रूप क्या है ?
A. मैं आपके प्रति श्रद्धा करता हूँ।
B. मैं आपके प्रति श्रद्धा प्रदान करता हूँ।
C. मैं आपके प्रति श्रद्धा रखता हूँ।
D. मेरी आप पर श्रद्धा है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

15. ‘पृथ्वीराज रासो’ किसकी रचना है ?
A. विद्यापति
B. चन्दबरदाई
C. जगनिक
D. दलपत विजय

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

16. ‘रति’ किस रस का स्थायी भाव है ?
A. भक्ति रस
B. वीभत्स रस
C. शान्त रस
D. श्रृंगार रस

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

17. “सूर सूर तुलसी शशि उडगन केशवदास” इस पद्यांश से किस अलंकार की सृष्टि हुई है ?
A. अनुप्रास अलंकार
B. यमक अलंकार
C. श्लेष अलंकार
D. अन्योक्ति अलंकार

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

निर्देश- प्रश्न संख्या 18 से 22 तक दिए गए अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विकल्प के रूप में दीजिए।
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा एक कार्यक्रम ‘महिला समाख्या’ चलाया जा रहा है, जिसकी अवधारणा 1986 को नई शिक्षा प्रणाली से उभरी है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कमजोर, वंचित, निर्धन वर्गों की महिलाओं व बालिकाओं की शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा को व्यापक अर्थों में देखते हुए व्यावहारिक शिक्षा का समावेश किया गया है। इसमें नारीवादी सोच का विकास, स्वयं के मुद्दों तथा सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर समझ विकसित करना तथा सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी व हस्तक्षेप को प्रमुखता से शामिल किया गया है। महिला समाख्या शैक्षिक पहुँच एवं उपलब्धि के क्षेत्र में लैंगिक अन्तराल का निराकरण करती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर सामाजिक, आर्थिक रूप से पिछड़ी एवं वंचित महिलाओं को इस योग्य बनाना है कि वे अलग-थलग पड़ने पर और अविश्वास की कमी जैसी समस्याओं से जूझ सकें और दमनकारी सामाजिक रीति-रिवाजों के विरुद्ध खड़े होकर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष कर सकें। वर्तमान में महिला समाख्या का कार्यक्रम देश के 11 राज्यों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखण्ड भी एक है। उत्तराखण्ड राज्य में यह कार्यक्रम 6 जिलों टिहरी पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी तथा चम्पावत के 21 विकास खण्डों में चलाया जा रहा है,जिसमें 2047 गाँवों की महिलाएँ लाभान्वित हो रही हैं। महिला समाख्या कार्यक्रम ने उत्तराखण्ड की ग्रामीण महिलाओं को एक मंच दिया है। स्वयं को समझने का तथा अपनी क्षमताओं को समझकर महिलाओं के हित के लिए उनका उपयोग करने के लिए कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को इस प्रकार जागृत करने का प्रयास किया है कि वे अपने हक व अधिकारों को समझ सकें। महिला समाख्या यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संघो के विस्तार, महिला साक्षरता व शिक्षा, स्वास्थ्य स्थिति, उनके आर्थिक सशक्तीकरण, राजनीतिक सहभागिता, विधिक साक्षरता व उनकी कार्यक्षमता के विकास के लिए कार्य कर रहा है।
वर्तमान में महिला समाख्या उत्तराखण्ड की महिलाओं के लिए सशक्तीकरण का माध्यम बन गया है। सूचना का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने हेतु उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा महिला समाख्या उत्तराखण्ड का चयन किया जाना इस कार्यक्रम की विशिष्ट उपलब्धि मानी सकती है।

18. महिला समाख्या कार्यक्रम लैंगिक अन्तराल का निवारण निम्नलिखित कौन-से क्षेत्र में करता है ?
A. शैक्षिक पहुँच के क्षेत्र में
B. शैक्षिक उपलब्धि के क्षेत्र में
C. शैक्षिक पहुँच एवं उपलब्धि के क्षेत्र में
D. शैक्षिक पहुँच के साथ जागरूकता के क्षेत्र में

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

19. गद्यांश की केन्द्रीय विषय वस्तु है ?
A. महिला समाख्या कार्यक्रम
B. महिला समाख्या सशक्तीकरण
C. आत्मविश्वास में वृद्धि
D. महिलाओं का विकास

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

20. कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य क्या है ?
A. नारी सोच का विकास
B. कमजोर, वंचित वर्ग की महिलाओं व बालिकाओं को शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित कराना
C. दमनकारी रीति-रिवाजों का विरोध करना है
D. उपरोक्त सभी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.