UPSC Civil Services Pre Exam Paper 3 june 2018 - First Paper

UPSC Civil Services Pre Exam Paper 2018 – First Paper

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित
नहीं की जाएगी।
2. किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियां और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

22. सुप्रसिद्ध चित्र “बणी-ठणी” किस शैली का है?
(a) बूंदी शैली
(b) जयपुर शैली
(c) कांगड़ा शैली
(d) किशनगढ़ शैली

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

23. कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑप्टिट्यूड एरिया डिफेंस’ (टी.एच.ए.ए.डी) क्या है?
(a) इजरायल की एक राडार प्रणाली
(b) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
(c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
(d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

24. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सदंर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. त्यागराज की अधिकांश कृतियां भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं।
2. त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया।
3. अन्नमाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं।
4. अन्नमाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) 1, 2 और 3
(d) 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

25. निम्नलिखित में से किनको “विधि के शासन के प्रमुख लक्षणों के रूप में माना जाएगा?
1. शक्तियों का परिसीमन
2. विधि के समक्ष समता
3. सरकार के प्रति जन-उत्तरदायित्व
4. स्वतंत्रता और नागरिक अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

26. निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी?
1. 1813 का चार्टर एक्ट
2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

27. निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है?
(a) कोडाईकनाल (तमिलनाडु)
(b) कोल्लेरू (आंध्र प्रदेश)
(c) नैनीताल (उत्तराखंड)
(d) रेणुका (हिमाचल प्रदेश)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

28. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. यह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की फ्लैगशिप स्कीम है।
2. यह, अन्य चीजों के साथ-साथ, सॉफ्ट स्किल, उद्यमवृत्ति, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।
3. यह देश के अविनियमित कार्यबल की कार्यकुशलताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के साथ जोड़ेगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

29. 1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर ‘स्वराज्य सभा’ रख लिया?
(a) ऑल इंडिया होमरूल लीग
(b) हिंदू महासभा
(c) साउथ इंडियन लिबरल फेडरेशन
(d) द सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

30. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई?
(a) स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की।
(b) दीनबंधु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन किया।
(c) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने आनंदमठ का लेखन किया।
(d) सत्येन्द्रनाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता
पाने वाले प्रथम भारतीय बने।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

31. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं?
1. नदी की लवणता में कमी
2. भौमजल का प्रदूषण
3. भौम जलस्तर का नीचे चले जाना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

32. कृषि मृदाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबंध रूप से कम करता है।
2. गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है।
3. कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

33. हरित अर्थव्यस्था पर कार्रवाई के लिए भागीदारी (पी.ए.जी.ई.), जो अपेक्षाकृत हरित एवं और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर देशों के संक्रमण में सहायता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक क्रियाविधि है, आविर्भूत हुई
(a) जोहांसबर्ग में 2002 के संधारणीय विकास के पृथ्वी शिखर सम्मेलन में
(b) रियो डी जेनोरो में 2012 के संधारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में
(c) पेरिस में 2015 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में
(d) नई दिल्ली में 2016 के विश्व संधारणीय विकास शिखर सम्मेलन में

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

34. “3D मुद्रण” का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है?
1. मिष्टान्न की चीजें बनाने में
2. जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में
3. ऑटोमोटिव उद्योग में
4. पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
5. दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1,3 और 4
(b) केवल 2, 3 और 5
(c) केवल 1 और 4
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

35. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. बैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है।
2. बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी. पूर्व में स्थित है।
3. पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्गार हुआ था और तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1 और 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

36. प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है?
(a) इसके सार का व्यापक रूप से प्रसाधन-सामग्रियों में उपयोग होता है।
(b) जिस क्षेत्र में यह उगता है वहां की जैव-विविधता को कम करने लगता है।
(c) इसके सार का उपयोग कीटनाशकों के संश्लेषण में किया जाता है।
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

37. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियां उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं।
2. विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के राज्य-क्षेत्रों में स्थित हैं।
3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियां कहीं अधिक संख्या में जंतु संघों का परपोषण करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

38. ”मोमेंटम फॉर चेंज : क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ” यह पहल किसके द्वारा प्रवर्तित की गई है?
(a) जलवायु परिवर्तन पर अंत-सरकारी पैनल
(b) UNEP सचिवालय
(c) UNFCCC सचिवालय
(d) विश्व मौसम विज्ञान संगठन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

39. भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
(संस्थान) (संस्थापक)
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज – विलियम जोन्स
2. कलकत्ता मदरसा – वॉरेन हेस्टिंग्स
3. फोर्ट विलियम कॉलेज – आर्थर वेलेजली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

40. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
क्षेत्र जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित होते हैं – देश
1. केटालोनिया – स्पेन
2. क्रीमिया – हंगरी
3. मिंडानाओ – फिलीपींस
4. ओरोमिया – नाइजीरिया
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 2 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.