UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी, विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती 2018

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी, विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती 2018

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (स-कः) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के अंतर्गत निदेशक, पंचायतीराज उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन रिक्त ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त कुल 1527 पदों, निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के नियंत्रणाधीन ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी (स.क.) के रिक्त कुल 362 पदों व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के रिक्त कुल 64 पदों पर एक लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त सभी रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी को केवल एक ही आवेदन सबमिट (SUBMIT) करना है।

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती 2018

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 30 मई, 2018
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 30 मई, 2018
ऑनलाइन शुल्क जमा प्रारम्भ होने की तिथि : 01 जून, 2018
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 27 जून, 2018
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि : 29 जून, 2018
  • पदनाम :— ग्राम पंचायत अधिकारी 
    कुल पद :— 1527
    वेतनमान :—  रु० 5200-20200/-, ग्रेड पे – 2000/-
  • पदनाम :— ग्राम विकास अधिकारी
    कुल पद :— 362
    वेतनमान :—  रु० 5200-20200/-, ग्रेड पे – 2000/-
  • पदनाम :— समाज कल्याण पर्यवेक्षक 
    कुल पद :— 64
    वेतनमान :—  रु० 5200-20200/-, ग्रेड पे – 2000/-

आयु सीमा (सभी पदों हेतु) :—

01 जुलाई 2018 को न्यूनतम 18 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी व आयु में छूट सम्बन्धी जानकारी के लिए पूर्ण विज्ञप्ति चेक करें।

अनिवार्य अर्हता (शैक्षिक):

  1. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. कंप्यूटर संचालन में CCC प्रमाण पत्र की आर्हता।

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus) :—

प्रश्नगत परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें एक प्रश्नपत्र 300 अंको का होगा। प्रश्नपत्र में 50-50 प्रश्नों के तीन खंड होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। इस प्रकार से अभ्यर्थियों का चयन कुल 300 अंको के आधार पर किया जायेगा। जिसका विवरण निम्नवत है –

परीक्षा योजना तथा पाठ्यक्रम विषय

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समयावधि
भाग 1 – हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता 50 100 दो घंटा
भाग 2 – सामान्य बुद्धि परीक्षण 50 100
भाग 3 – सामान्य जानकारी 50 100
योग 150 300

 

उपरोक्त परीक्षा हेतु निगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंक ) दिये जाने का भी प्रावधान है, दो प्रश्न गलत होने पर एक सही प्रश्न का अंक काटा जायेगा।

पाठ्यक्रम (Syllabus)

भाग 1- हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता —

उक्त भाग में अभ्यर्थियों से हिन्दी भाषा के ज्ञान ,समझ तथा लेखन योग्यता संबंधी प्रश्न पूछे। जाएंगे। यह भाग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा के स्तर का होगा।

भाग-2 सामान्य बुद्धि परीक्षण —

इस भाग में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उद्देश्य किसी नवीन परिस्थिति को समझने ,उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण कर पहचान करने एवं तर्क करने की योग्यता को मापना है। इस भाग में ऐसे प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जो अनुदेशों को समझने, सम्बन्धों/समानताओं/संगतताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने तथा बौद्धिक क्रियाओं से संबन्धित हों।

भाग 3- सामान्य जानकारी —

इस भाग में अभ्यर्थियों से उसके चतुर्दिक वातावरण के संबंध में सामान्य जानकारी तथा समाज में उसकी उपयोगिता के संबंध में, योग्यता मापने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में सम-सामयिक घटनाओं, प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों, विशेष रूप से भारत से संबन्धित ऐतिहासिक / भौगोलिक तथ्यों से संबन्धित एवं वैज्ञानिक पहलुओं से संबन्धित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

परीक्षा का शुल्क :—

  • अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी शुल्क — रूपये 185/- मात्र।
  •  अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) शुल्क — रूपये 185/- मात्र।
  • अनुसूचित जाति (SC) शुल्क — रूपये 95/- मात्र।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) शुल्क — रूपये 95/- मात्र।
  • विकलांगजन हेतु शुल्क — रूपये 25/- मात्र।

>> UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी (VDO) वर्ष 2016 में आयोजित परीक्षा का प्रश्नपत्र यहाँ उपलब्ध है। <<
>> UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) एग्जाम पेपर – 2015 यहाँ उपलब्ध है। <<
>> मॉडल पेपर – UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी, विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक <<

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति — डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन हेतु क्लिक करें — upsssc.gov.in
विभाग की वेबसाइट पर जाएँ — upsssc.gov.in

उपरोक्त जानकरी UPSSSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2018 पर आधारित है।