निर्देश – निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न सं. (46) और (47) का विकल्प चुनिए।
कला और जीवन का सम्बन्ध अन्योन्याश्रित हैं। कलाकार, कल्पना और यथार्थ का समन्वय कर समाज के समक्ष आदर्श रूप प्रस्तुत करता है। इसी कारण जीवन का कला के स्वरूप पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलाकार जीवन के यथार्थ रूप को ही चित्रित नहीं करता, वरन् वह आदर्श रूप को भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलावाद अर्थात् कला, कला के लिए सम्बन्धी विचारों में जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर मानी गई है।
46. कला और जीवन अन्योन्याश्रित हैं का तात्पर्य है
(1) जीवन में दोनों उपयोगी हैं।
(2) किसी अन्य तत्व पर आश्रित हैं।
(3) एक दूसरे पर आश्रित हैं।
(4) एक दूसरे से पृथक हैं।
Show Answer
Hide Answer
47. कौन-सी कला श्रेष्ठ मानी गई है ?
(1) जो कलावाद पर आधारित हो।
(2) जो जीवनोपयोगी हो।
(3) जो कल्पना पर आधारित हो।
(4) जो प्रकृति का चित्रण करती हो।
Show Answer
Hide Answer
निर्देश : दिए गए पद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न संख्या (48) एवं 149) के सही विकल्प छाँटिए।
“स्याम गौर किमि कहौं बखानी।
गिरा अनयन नयन बिनु बानी।।”
48. इस पद्य में कौन-सा भाव है ?
(1) करुण भाव
(2) मधुर भाव
(3) सुकुमार भाव
(4) ओज भाव
Show Answer
Hide Answer
49. यह पद्यांश किस कवि का है ?
(1) कुंभनदास
(2) नाभादास
(3) तुलसीदास
(4) सूरदास
Show Answer
Hide Answer
50. ‘चाँदनी चौक’ में कौन-सी संज्ञा है ?
(1) द्रव्यवाचक संज्ञा
(2) भाववाचक संज्ञा
(3) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(4) जातिवाचक संज्ञा
Show Answer
Hide Answer
51. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विलोम की दृष्टि से सही नहीं है?
(1) सुबुद्धि – असुबुद्धि
(2) कीर्ति – अपकीर्ति
(3) उत्कर्ष – अपकर्ष
(4) आरोह – अवरोह
Show Answer
Hide Answer
52. सुमेल कीजिए:
I, तलवार A. वृक्ष
II. टेढ़ा B. प्रवीण
III. तरु C. वक्र
IV. पटु D. कृपाण
I II II IV
(1) D C A B
(2) C D B A
(3) B A C D
(4) A B C D
Show Answer
Hide Answer
53. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है ?
(1) उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।
(2) वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।
(3) यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।
(4) मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबन्ध है।
Show Answer
Hide Answer
54. ‘वह द्वार-द्वार भीख माँगता चलता है’ वाक्य में कौन-सा कारक है ?
(1) सम्बन्ध
(2) सम्बोधन
(3) अधिकरण
(4) अपादान
Show Answer
Hide Answer
55. ‘आयुष्मान’ का स्त्रीलिंग क्या है ?
(1) आयुष्मती
(2) आयुष्यमयी
(3) आयुषी
(4) आयुष्मयी
Show Answer
Hide Answer
56. ‘मिट्टी का माधो’ होने का अर्थ है।
(1) समझदार होना
(2) बहुत ही मूर्ख
(3) कृष्ण की मूर्ति
(4) मिट्टी की मूर्ति
Show Answer
Hide Answer
57. ‘तद्धित’ का सन्धि-विच्छेद क्या है ?
(1) तत + धित
(2) तद + हित
(3) तत् + हित
(4) तद् + धित
Show Answer
Hide Answer
58. ‘उद्विग्न’ का सन्धि-विच्छेद क्या है ?
(1) उद + दिन्न
(2) उत + विन्न
(3) उत् + विग्न
(4) उत + दिग्न
Show Answer
Hide Answer
59. ‘बीती विभावरी ज़ागरी
अम्बर पनघट में डुबो रही
ताराघट उषा नागरी’
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?
(1) यमक
(2) उपमा
(3) रूपक
(4) उत्प्रेक्षा
Show Answer
Hide Answer
60. बिन घनस्याम धाम-धाम ब्रज मण्डल में,
उधौ नित बसति बहार बरसा की है।।
इसमें प्रयुक्त अलंकार है
(1) रूपक
(2) श्लेष
(3) यमक
(4) उपमा
Show Answer
Hide Answer
Part 1 – UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 2 Child Development (Answer Key)
Part 3 – UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 2 ENGLISH (Answer Key)
Part 3 – UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 2 SANSKRIT (Answer Key)
Part 4 – UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 2 SOCIAL STUDIES (Answer Key)
Part 4 – UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 2 MATHEMATICS AND SCIENCE (Answer Key)
UPTET exam paper 8 January 2020 – Paper 1 Child Development (Answer Key)