करेंट अफेयर्स (12 फरवरी - 18 फरवरी 2018)

करेंट अफेयर्स (12 फरवरी – 18 फरवरी 2018)

खेल

1. अपने 6ठें ओलंपिक में केशवन 34वें स्थान पर।
विस्तार : – चार बार एशियाई चैंपियन, भारत के शिव केशवन ने पियॉंग चाइंग खेलों में पुरूष एकल लूज कार्यक्रम में 40 में से 34वां स्थान हासिल किया, यह उनकी छठी विंटर ओलंपिक कैम्पैन थी। हिमाचल प्रदेश में जन्मे36 वर्षीय इसएथलीट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में ट्यूरिन में था जहाँ उन्होंने 25वां स्थान हासिल किया था। शिव 2018 खेलों के लिए योग्य दो भारतीयों में से एक हैं।

2. गंगोली ने जीती नेत्रहीन चेस प्रतियोगिता।
विस्तार : – गत चैंपियन कर्नाटक की किशन गंगोली ने मुंबई में नेत्रहीनों की राष्ट्रीय ‘A’ शतरंज प्रतियोगिता का 13वां संस्करण जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन “आल इंडिया चेस फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड (AICFB)” द्वारा किया गया था। 13वें राउंड के अंत में, एशियाई प्रतियोगिता की विजेता, गंगोली ने 10.5 अंक के साथ लगातार पांचवीं बार यह प्रतियोगिता जीती।

3. भारतीय मुक्केबाज़ों ने जीते 10 पदक।
विस्तार : – भारतीय मुक्केबाजों ने जकार्ता, इंडोनेशिया में एशियाई खेलों की टेस्ट स्पर्धा में 5 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते। मनीष कौशिक, के.श्याम कुमार, शेख सलमान अनवर और आशीष ने अपनी संबंधित श्रेणियां में स्वर्ण पदक जीते। पवित्र, महिलाओं की स्पर्धा की 60-किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने वाली अकेली भारतीय थीं।

4. फेडरर टेनिस में सबसे उम्रदराज़ विश्व नंबर 1 खिलाड़ी।
विस्तार : – रोजर फेडरर रॉटरडैम के ABN एमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट में अपने डच प्रतिद्वंद्वी रॉबिन हास को पराजित करने के बाद सबसे उम्रदराज़ विश्व नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। वह आठ बार के ग्रैंड स्लैम विजेता आंद्रे आगासी, जो सितंबर 2003 के बाद से 33 साल का रिकार्ड रखते हैं, को पार करते हुए सबसे उम्रदराज़ नंबर 1 पुरुष खिलाड़ी बन गए। 13 महीने में 3 मेजर्स में जीत के बाद फेडरर वापस शीर्ष पर हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी शामिल है।

5. सचिन T-20 मुम्बई लीग के राजदूत।
विस्तार : – सचिन तेंदुलकर को आगामी T-20 मुंबई लीग का राजदूत बनाया गया है। लीग का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की मंजूरी के साथ खेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो मुख्य सदस्य IIFL ग्रुप और विज़क्राफ्ट का एक कॉन्सॉर्टियम है। मुंबई उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण की 6 टीमें लीग में भाग लेंगी।

दिवस

1. 12 फ़रवरी – राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस।
विस्तार : – राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् 12 फ़रवरी 2018 को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मना रहा है तथा परिषद् 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाएगा। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह-2018 को “उद्योग 4.0-भारत के लिए बड़ी छलांग लगाने का अवसर” के विषय पर मनाया जाएगा। उद्योग 4.0 या ‘चौथी औद्योगिक क्रांति’ विश्वभऱ में एक शक्तिशाली बल के रूप में उभर कर सामने आयी है और इसे अगली औद्योगिक क्रांति कहा गया हैं। इसके अंतर्गत अधिक डिजीटाइजेशन और उत्पादों, वैल्यू चैन,व्यापार के मॉडल को एक दूसरे से अधिक जोड़ने की परिकल्पना की गई है।

2. 13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस।
विस्तार : – प्रतिवर्ष 13 फरवरी को “विश्व रेडियो दिवस” मनाया जाता है| WRD 2018 की थीम “रेडियो एंड स्पोर्ट्स” है। यह दिवस UNESCO द्वारा विश्व स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मुख्य रूप से सार्वजनिक और मीडिया के बीच रेडियो के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निर्णय लेने के लिए रेडियो के माध्यम से सूचनाओं को स्थापित करने और प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.