हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर - 2012

हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर – 2012

61. सन् 1913 ई. में स्थापित जिस विख्यात राष्ट्रवादी समाचार-पत्र के मुखपृष्ठ के शीर्ष पर निम्नांकित पक्तियाँ अंकित रहती थीं :
जिसको न निज गौरव तथा निज देश का अभिमान है।
वह नर नहीं नर पशु निरा है और मृतक समान है।।
वह था :
A. कर्मवीर
B. प्रताप
C. वीर अर्जुन
D. हंस

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

62. आइटक (अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन काँग्रेस) की स्थापना किस वर्ष में हुई और इसके प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
A. वर्ष 1930 एवं महात्मा गाँधी
B. वर्ष 1922 एवं पंडित मोतीलाल नेहरू
C. वर्ष 1920 एवं लाला लाजपत राय
D. वर्ष 1925 एवं वल्ल्भभाई पटेल

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

63. किस घटना के फलस्वरूप ‘ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो’ को अंजाम देना पड़ा ?
A. उल्फा उग्रवाद
B. सिक्ख उग्रवाद
C. पश्चिम बंगाल में माओवादियों की हिंसक गतिविधियाँ
D. मुंबई पर आतंकवादी हमला

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

64. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के किस अग्रणी नेता ने लाहौर से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘चट्टान’ के संपादक को दी गई भेंट वार्ता में अप्रैल 1946 ई. में यह भविष्यवाणी की थी – “यदि पाकिस्तान अस्तित्व में आता है तो उसे अत्यन्त प्रारंभ से ही बहुत गंभीर समस्याओं का सामना करना पडेगा। एक अक्षम और अयोग्य राजनीतिक नेतृत्व सैनिक शासन का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

A. महात्मा गाँधी
B. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
C. सरदार पटेल
D. आचार्य जे. बी. कृपलानी

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

65. ‘गेट वे ऑफ इंडिया’ के निर्माण पर व्यय हुई 21 लाख रु. की धनराशि का तकरीबन आधा हिस्सा एक ही परिवार द्वारा दिये गये दान से प्राप्त हुआ था। वह था एक :
A. पारसी परिवार
B. यहूदी परिवार
C. सीरियन ईसाई परिवार
D. मारवाड़ी परिवार

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

66. सन् 1984 के आम चुनाव में पश्चिम बंगाल के किस संसदीय चुनाव क्षेत्र को ‘महाकाय मारक चुनाव’ की संज्ञा दी गई थी ?
A. जादवपुर
B. बोलपुर
C. दार्जिलिंग
D. बर्दवान

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

67. ब्रिटिश शासन के दौरान वर्तमान समय के किस भारतीय राज्य में सदियों पुरानी दास प्रथा को समाप्त करने का प्रगतिशील कदम सर्वप्रथम उठाया गया ?
A. आन्ध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. गुजरात

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

68. ब्रिटिश शासनकाल में ‘राज’ की ग्रीष्मकालीन राजधानी में कौन सी बात डाकियों की महत्ता को प्रकट करती थी ?
A. डाकियों को वर्ष में दो बार विशेष बोनस दिया जाता था।
B. उन्हें प्रति दो वर्ष में अवकाश यात्रा भत्ता मिलता था।
C. डाकियों को अध्यापकों से अधिक वेतन मिलता था।
D. उन्हें राजकीय समारोहों में आमंत्रित किया जाता था।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

69. भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित पटुआ, वोरली और कालीघाट किसके प्रकार हैं ?
A. बुनाई
B. पाक कला
C. लोक कला
D. लोक संगीत

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

70. किस भारत रत्न विभूति की कला प्रस्तुति सन् 1947 ई. से लेकर उनके पार्थिव जीवन के अवसान तक प्रत्येक स्वाधीनता दिवस समारोह की उल्लेखनीय घटना बनी रही ?
A. पंडित भीमसेन जोशी
B. एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
C. उस्ताद बिसमिल्लाह खान
D. पंडित रविशंकर

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

71. स्वाधीनता संघर्ष के दौरान ‘भारत कोकिला’ के अभिधान से किसे संबोधित किया जाता था ?
A. सुभद्राकुमारी चौहान
B. सरोजिनी नायडू
C. महादेवी वर्मा
D. नूरजहाँ

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

72. नेवार बौद्धों के अनुसार दीपावली सद्धर्म के लिए एक मांगलिक दिवस है क्योंकि :
A. इस दिन सिद्धार्थ गौतम को संबोधि प्राप्त हुई थी।
B. यह भगवान बुद्ध का जन्मदिन है।
C. सम्राट् अशोक ने इस दिन बौद्धधर्म ग्रहण किया था।
D. सम्राट् अशोक ने अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा को सद्धर्म प्रचारार्थ इस दिन श्रीलंका भेजा था।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

73. अपनी कठोर तपश्र्चर्या द्वारा गंगा नदी को पृथ्वी पर उतरने के लिए किसने मनाया ?
A. राजा रघु
B. राजा दिलीप
C. राजा भगीरथ
D. राजा इक्ष्वाकु

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

74. सिक्ख पंथ में कौन सा दिन ‘बन्दी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाया जाता है ?
A. वैसाखी
B. होली
C. विजयादशमी
D. दीपावली

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

75. संस्कृत साहित्य की कौन सी कृति में भारत की भौगोलिक विशेषताओं की मनोहारी प्रस्तुति हुई है ?
A. मेघदूत
B. कादम्बरी
C. रघुवंशम्
D. दशकुमारचरित

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

76. महाभारत के प्रमुख पात्रों में राधेय अभिधान किसका है ?
A. अभिमन्यु
B. कर्ण
C. भीष्म
D. घटोत्कच

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

77. महर्षि व्यास की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उनके द्वारा उच्चरित महाकाव्य महाभारत के लेखन का गुरुतर कार्य किसने सम्पन्न किया ?
A. आचार्य बृहस्पति
B. महात्मा विदुर
C. भगवान गणेश
D. महर्षि नारद

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

78. लुम्बिनी बौद्धों के लिए पवित्र स्थान है क्योंकि :
A. यहाँ भगवान बुद्ध को संबोधि प्राप्त हुई।
B. यहाँ बुद्ध ने अपना प्रथम धर्मोपदेश दिया।
C. यह बुद्ध की जन्मस्थली है।
D. यहाँ बुद्ध को निर्वाण प्राप्त हुआ।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

79. धर्मशाला के चारान खड्डा क्षेत्र के भिखारियों व कचरा बीनने वालों की दयनीय स्थिति सुधारने के लिये कौन प्रयत्नशील है ?
A. लॉयन्स क्लब धर्मशाला
B. सिस्टर्स ऑफ चेरिटी
C. तिब्बती भिक्षु जामयांग
D. समाज कल्याण विभाग

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

80. प्रकाशसिंह मामले में सर्वोच्च न्यायालय का सन् 2006 ई. का आदेश एक महत्त्वपूर्ण आदेश माना जाता है क्योंकि इस आदेश के माध्यम से सर्वोच्च न्यायपीठ ने :
A. पुलिस को लोकहितकारी बनाने के लिए मार्गदर्शी सूत्र प्रदान किये।
B. पुलिस को नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाने के लिये सात सुझावों की श्रृंखला प्रदान की।
C. पुलिस को औपनिवेशिक मानसिकता की जकड़न से मुक्त करने का रास्ता सुझाया।
D. पुलिस बल के पूर्ण आधुनिकीकरण की सिफारिश की।

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.