RPSC School Lecturer exam paper 3 January 2020- 1st grade Hindi (Answer Key)

41. मान सहित विष खाय के. संभु भये जगदीस,
बिना मान अमृत पिये, राहु कटायो सीस।
‘सृजन’ में संकलित ये पंक्तियों इनमें से किस कवि की हैं?
(1) बिहारी
(2) कृपा राम
(3) कबीर
(4) रहीम

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

42. ‘आलोक’ में संकलित निबंध ‘विष पिया, अमृत दिया’- के रचनाकार इनमें से कौन हैं?
(1) लाल शंकर
(2) हितेश शंकर
(3) प्रभा शंकर
(4) यमुना शंकर

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

43. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?
(1) श्रृंगार सागर – आलम
(2) रस रहस्य – कुलपति मिश्र
(3) रस सारांश – भिखारीदास
(4) कविकुल कंठाभरण – दुलह

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

44. कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(1) कबीर के काव्य में रहस्यवाद मिलता है।
(2) कबीर ने समाज में व्याप्त पाखण्ड का पुरजोर विरोध किया।
(3) कबीर के काव्य में दाम्पत्य के द्योतक प्रतीकों का सुंदर प्रयोग हुआ है।
(4) काव्य-रचना कबीर का प्रथम लक्ष्य था।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

45. शिक्षा मनोविज्ञान की ‘विषय वस्तु’ की व्याख्या के लिए उपयुक्त पद है
(1) निश्चयात्मकता
(2) विकासशीलता
(3) सम्भावनापूर्णता
(4) पूर्वनियतता

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

46. साक्षात (sakshat) मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आई.सी.टी.(सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी) पर लाई गई

(1) एक किताब है।
(2) एक ‘वन स्टॉप पोर्टल’ है।
(3) एक परियोजना है।
(4) एक अभियान है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

47. चिक्करहिं दिग्गज डोल महि. गिरि लोल सागर खरभरे।
मन हरष सब गंधर्व-सुर-मुनि, नाग-किन्नर दुःख टरे।।
कटकटहिं मर्कट विकट भट, बहु कोटि कोटिन्ह धावहीं।
जयराम प्रबल प्रताप, कोसलनाथ गुन गन गावहीं।।
उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन सा काव्य-गुण है?
(1) प्रसाद एवं माधुर्य
(2) माधुर्य
(3) ओज
(4) प्रसाद

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

48. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘कृत्’ प्रत्यय नहीं है?
(1) दानव
(2) लड़ाकू
(3) करणीय
(4) मारक

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

49. साधारणीकरण के संदर्भ में कहा गया यह वाक्य-भावकत्वं साधारणीकरणं- निम्नलिखित में से किस आचार्य का है?
(1) भट्टनायक
(2) जगन्नाथ
(3) रुद्रट
(4) विश्वनाथ

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

50. इनमें से किस कवि का संबंध ‘तीसरा सप्तक’ से है?
(1) केदारनाथ सिंह
(2) शमशेर बहादुर सिंह
(3) रघुवीर सहाय
(4) राजेंद्र किशोर

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

51. मंदाकिनी पुस्तक में संकलित निबंध राष्ट्र का स्वरूप’ के लेखक का नाम क्या है?
(1) रामवृक्ष बेनीपुरी
(2) डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल
(3) एकनाथ रानाडे
(4) शैवाल सत्यार्थी

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

52. ‘अद्य-आद्य’ शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है?
(1) प्रथम-प्राचीन
(2) प्राचीन-प्रथम
(३) अधिक-पुराना
(4) आज-प्रथम

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

53. निम्नलिखित में से किसे एक प्रणाली के रूप में नहीं देखा जा सकता है?
(1) मूल्यांकन
(2) विद्यालय
(3) पुस्तकालय
(4) प्रशासन

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

54. डायरी-लेखन के विषय में कौनसा कथन सुसगत नहीं है?
(1) इसमें समय और स्थान के सदर्भ में अभिव्यक्ति दी जाती है।
(2) इसमें लेखक के आत्मीय गण तथा प्रवृत्तिया की अभिव्यक्ति होती है।
(3) इसमें व्यक्ति-निरपेक्षता रहती है।
(4) इसमें तात्कालिक सवेदनात्मक भावों की अभिव्यक्ति होती है।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

55. आदिकाल के कवि सरहपाद की काव्य परम्परा में विकसित नाथ पथ के हठयोग का पल्लवन आगे चलकर इनमें से किस कवि में हुआ?

(1) कबीर
(2) जायसी
(3) देवसेन
(4) तुलसी

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

56. सीखने के लिए सीखना, जो सीखा है उसे छोड़ने की और दुबारा सीखने की तत्परता नयी परिस्थितियों के प्रति लेचीले व रचनात्मक तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर जोर डालने की आवश्यकता है -यह महत्वपूर्ण उद्देश्य था
(1) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005
(2) शिक्षा बिना बोझ के प्रतिवेदन-1993
(3) माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरक प्रतिवेदन-2005
(4) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

57. आभासी अनुभव किसके माध्यम से बेहतर दिया जा सकता है?
(1) प्रतिमान
(2) क्षेत्र भ्रमण
(3) स्वयं करके सीखने का अनुभव
(4) कम्प्यूटर (संगणक)

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

58. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द इनमें से कौन-सा है?
(1) अपराधी
(2) अभियुक्त
(3) वादी
(4) अभियोगी

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

59. ‘एलीफेण्टा’ गुफाएँ मुख्यतः किस मत से सम्बद्ध हैं? ‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित यात्रावृतान्त को बताइये?
(1) जैन मत
(2) शैव मत
(3) शाक्त मत
(4) बौद्ध मत

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

60. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में ‘अनु’ उपसर्ग नहीं है!
(1) अन्वय, अनुशासन
(2) अनुदात्त, अनुर्वर
(3) अनुराग, अनुचर
(4) अन्वेषण, अनुभव

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.