RPSC School Lecturer exam paper 3 January 2020- 1st grade Hindi (Answer Key)

121. एक छात्र हिन्दी कविता की आलोचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत कर लेता है। उसका यह ‘अधिगम व्यवहार’किस अनुक्षेत्र में रखा जा सकता है?

(1) संज्ञानात्मक अनुक्षेत्र
(2) भावात्मक एवं मनोगतिक अनुक्षेत्र
(3) संज्ञानात्मक एवं भावात्मक अनुक्षेत्र
(4) भावात्मक अनुक्षेत्र

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

122. ठोस वस्तुओं पर आधारित मानसिक संक्रिया के परिणामस्वरूप समस्या समाधान, पियाजे के संज्ञानातम्क विकास कौन सी अवस्था को प्रदर्शित करता है ?
(1) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(2) प्राकसंक्रियात्मक अवस्था
(3) मूर्तसंक्रियात्मक अवस्था
(4) संवेदी पेशीय अवस्था

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

123. ‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित पाठ- ‘महाकवि जयशंकर प्रसाद’ निम्नलिखित में से किस विधा की रचना है।
(1) रेखाचित्र
(2) खंडकाव्य
(3) आत्मकथा
(4) जीवनी

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

124. ‘अपरा’ में संकलित निबंध ‘कालचक’ के लेखक मिश्रजी ने ‘पहला चौमासा’ किसे कहा है?
(1) गर्मी को
(2) पावस को
(3) शीतकाल को
(4) वसंत को

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

125. आदिकालीन साहित्य से संबंधित इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।
(2) चर्यापद एक प्रकार के गीत होते हैं जो सामान्यतः अनुष्ठान के समय गाए जाते हैं।
(3) आदिकालीन बौद्ध सिद्धों ने दोहाकोशों के साथ-साथ चर्यापदों की रचना भी की।
(4) दोहा आदिकालीन अपभ्रंश साहित्य का प्रमुख छंद है।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

126. ‘आराधन का दृढ आराधन से दो उत्तर,
तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर।
‘सरयू’ में संकलित राम की शक्ति पूजा’ से उधृत उक्त कथन किसका है?

(1) जाम्बवान
(2) लक्ष्मण
(3) सुग्रीव
(4) हनुमान

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

127. इनमें से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(1) भीरु-निर्भीक
(2) श्वेत-श्याम
(3) उर्वर-अनुर्वर
(4) ईप्सित-अभीप्सित

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

128. ‘मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस’ के लिये भारतीय माध्यम है
(1) ब्लैकबोर्ड
(2) स्वयं
(3) मूडल
(4) एडेक्स

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

129. इनमें से कौन सा गद्यकार भारतेंदु युग का नहीं है?
(1) श्रीनिवास दास
(2) जगदीश चंद्र माथुर
(3) प्रताप नारायण मित्र
(4) बालकृष्ण भट्ट

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

130. शब्द शक्ति के संबंध में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है!
(1) शब्द की शक्ति उसके अन्तर्निहित अर्थ को व्यक्त करने का व्यापार है।
(2) मम्मट ने शब्द शक्ति के लिए ‘शक्ति’ तथा विश्वनाथ ने ‘व्यापार शब्द का प्रयोग किया है।
(3) व्यंजना शब्द शक्ति से पाल अर्थ को प्रतीयमानार्थ भी कहते हैं।
(4) अभिधा शब्द शक्ति के दवारा तीन प्रकार के शब्दों-रूढ़, यौगिक और योगरूढ़-का अर्थबोध होता है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

131. महाराणा प्रताप की सेना में शामिल होने वाले भीलू राणा पूंजा किस क्षेत्र के रहने वाले थे?’आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।
(1) मेरपुर-खमनोर
(3) मेरपुर-पानरवा
(2) मेरपुर-झाडोल
(4) मेरपुर-गोगुन्दा

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

132. समानता. गुणवत्ता व परिमाण को भारतीय शिक्षा का ‘दुर्गाहय त्रिकोण किसने कहा था?
(1) प्रो. वी.के.आर.वी. राव
(2) श्री. जे.पी. नायक
(3) श्री. गिजुभाई बधेका
(4) प्रो यशपाल

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

133. उच्छिष्ट’ शब्द का सही संधि विच्छेद इनमें से कौन-सा है ?
(1) उत् + छिष्ट
(2) उच् + छिष्ट
(3) उत् + शिष्ट
(4) उच् + शिष्ट

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

134. किस विकल्प में कोई भी शब्द अनेकार्थक शब्द ‘अर्क’ का अर्थबोधक नहीं है?
(1) इंद्र, अग्नि
(2) सूर्य, मदार
(3) स्फटिक, प्रकाशकिरण
(4) कामदेव, घी

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

135. निम्नलिखित में से कौन-सा अशाब्दिक संप्रेषण’ का उदाहरण नहीं है?
(1) जानबूझकर मुस्कराना
(2) स्पर्श से भेद करना
(3) चेहरे से व्यक्त करना
(4) संकेतन करना

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

136· निम्नलिखित में से ‘सात्विक अनुभाव’ नहीं है
(1) अश्रु
(2) अपस्मार
(3) प्रलय
(4) वैवर्ण्य

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

137. निम्नलिखित में कौन मुद्रित सामग्री का एक प्रकार नहीं है? ।
(1) बुलेटिन
(2) कैटलॉग
(3) एनसाइक्लोपीडिया
(4) अनुशिक्षिकीय

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

138. ‘ठेले पर हिमालय’ के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
(1) इसमें धर्मवीर भारती ने कौसानी क्षेत्र की सुदरता का वर्णन किया है।
(2) इसमें धर्मवीर भारती ने शिमला और स्वीडन के सौंदर्य की तुलना की है।
(3) इसमें बम्बई के बहाने दार्जिलिग का सौंदर्य वर्णन है।
(4) इसमें शुक्लजी ने श्रीनगर और मनाली का वर्णन किया है।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

139. कार्ल मार्क्स और उनके विचारों के बारे में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) मार्क्स के अनुसार श्रम और वर्ग संघर्ष काव्य की मूल प्रेरणाएँ हैं।
(2) मार्क्स काव्य का उद्देश्य क्रान्ति को प्रोत्साहित करना मानते हैं।
(3) मार्क्स ने सर्जन की प्रक्रिया में सौंदर्य की भावना को कुछ भी महत्व नहीं दिया।
(4) मार्क्स दुनिया के सब मनुष्यों में दो वर्ग मानते हैं-शोषक वर्ग और शोषित वर्ग।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

140. सज्ञान का अर्थ है
(1) कर्म (कार्य) व भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(2) कर्म (कार्य) के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(3) भाषा और संप्रेषण के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(4) भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.