UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा - 2016

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा – 2016

UPSSSC आबकारी सिपाही (Excise officer) भर्ती परीक्षा 2016 का प्रश्नपत्र (exam paper) सही उत्तर सहित यहाँ दिया गया है। आबकारी सिपाही की यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 25 सितम्बर 2016 को आयोजित की गयी थी।

पोस्ट :— आबकारी सिपाही (Excise Constable)
परीक्षा तिथि :— 25/09/2016
परीक्षा आयोजक :— UPSSSC
कुल प्रश्न :— 90

UPSSSC आबकारी सिपाही (Excise officer) एग्जाम – 2016

भाग-I
हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता

निर्देश : (प्रश्न संख्या 1-4) काव्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

ओह, समय पर उनमें कितनी फलियाँ फूटी !
कितनी सारी फलियाँ, कितनी प्यारी फलियाँ,
यह, धरती कितना देती है ! धरती माता
कितना देती है अपने प्यारे पुत्रों को !
न समझ पाया था मैं उसके महत्त्व को,
बचपन में छिः स्वार्थ लोभ वश पैसे बोकर !
रत्न प्रसविनी है वसुधा, अब समझ सका हूँ !
इसमें सच्ची समता के दाने बोने है,
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने है,
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें
मानवता की-जीवन श्रम से हँसें दिशाएँ।
हम जैसा बोएँगे वैसा ही पाएँगे।

1. कवि किसका महत्त्व नहीं समझ पाया था ?
A. माँ का
B. धरती माँ का
C. परिश्रम का
D. बचपन का

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

2. मानवता की सुनहली फसलें कब उगेंगी ?
A. जब हम परिश्रम करेंगे
B. जब समता और क्षमता के बीज बोए जाएगें।
C. जब चारों ओर शांति होगी
D. जब धूल सोना उगलेगी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

3. कवि ने बचपन में किस भाव से पैसे बोए थे ?

A. निःस्वार्थ भाव से
B. सोचविचार से
C. स्वार्थ एवं लोभ से
D. मोह से

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

4. “धरती कितना देती है” का आशय है –

A. बहुत कम देती है।
B. कितना देती है।
C. बहुत अधिक देती है।
D. कुछ देती ही कहाँ है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

5. अन्वेषण का शुद्ध सन्धि विच्छेद है।
A. अन्वेष + ण
B. अन्वे + षण
C. अनु + वेषण
D. अनु + एषण

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

6. दिए गए प्रश्न में वाक्य के पहले और अंतिम भाग को क्रमशः (1) और (6) की संख्या दी गई है। इनके बीच आने वाले अंशों को चार भागों में बाँटकर (य) (र) (ल) (व) की संख्या दी गई है। यह चारों उचित क्रम में नहीं है। ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों का उचित क्रम चुनिए जिससे सही वाक्य का निर्माण हो।
1. सकारात्मक सोच
य. सार्थकता ही
र. सार्थकता है,
ल. ही जीवन की
व. सफलता है और सफलता
6. ही सार्थकता है !
A. व य र ल
B. ल र य व
C. य र ल व
D. र ल व य

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

7. हिन्दी वर्णमाला में उष्म व्यंजन कौन-से हैं ?
A. च, छ, ज, झ
B. ट, ठ, ड, ढ
C. त, थ, द, ध
D. श, ष, स, ह

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

8. “अश्व” का पर्यायवाची नहीं है –
A. तरंग
B. घोटक
C. घोड़ा
D. हय

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

9. “अन्धे को दीपक दिखाना” मुहावरे का सही अर्थ चुनिए –
A. अन्धे का रास्ता रोशन करना
B. ना समझ को उपदेश देना
C. ना समझ को रोशनी देना
D. अन्धे की सहायता करना

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

10. “परिमाण वाचक” क्रिया विशेषण अव्यय है –
A. सर्वदा
B. सर्वत्र
C. इतना
D. गलत

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

11. जो भाव मन में केवल अल्पकाल तक संचरण करके चले जाते हैं। उन्हें कहा जाता है –
A. संचारी भाव
B. अनुभाव
C. स्थायीभाव
D. विभाव

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

12. “मक्षिका” किसका तत्सम शब्द है ?
A. मछली
B. मक्खी
C. मच्छर
D. मिट्टी
Answer.B

13. निम्नलिखित में तद्भव शब्द का चयन कीजिये –
A. हस्त
B. हस्ती
C. हींग
D. हीरक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. “परा” उपसर्ग का अर्थ है –
A. भीतर
B. उल्टा
C. बाहर
D. आस-पास

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. कबीर की भक्ति का स्वरूप क्या है ?
A. सगुण
B. सूफीमतवादी
C. वैष्णवमतवादी
D. निर्गुण

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

16. दिए गए वाक्य के लिए प्रयुक्त होने वाले सही विकल्प को चुनिए।
वह कवि जो तत्काल कविता करने में कुशल हो।
A. सुकवि
B. महाकवि
C. राजकवि
D. आशुकवि

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

17. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिये।
A. आज घोड़ा दौड़ भी होगी।
B. मेरे लिए गणित कठोर विषय है।
C. बाण शस्त्र और बन्दूक अस्त्र है।
D. गरीबों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

18. वाक्य में त्रुटिपूर्ण भाग का चयन कीजिये। यदि कोई त्रुटि न हो तो (D) भाग का चयन कीजिये।
A. भारत
B. सबसे बड़ा
C. लोकतांत्रिक देश है।
D. कोई त्रुटि नहीं

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

19. नीचे दिए गए शब्द-युग्म के सही अर्थ भेद का चयन कीजिये –
अभिराम – अविराम
A. सामर्थ्य – उन्नति
B. प्रातःकाल – सायंकाल
C. लगातार – सुन्दर
D. सुन्दर – लगातार

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

20. “जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं” इस वाक्य पंक्ति में दिए गए विकल्पों में सही अलंकार का चयन कीजिए।
A. उपमा
B. रूपक
C. यमक
D. श्लेष

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.