Current Affairs

करेंट अफेयर्स (15 जनवरी – 22 जनवरी 2018)

पुरस्कार

1. इनोवेशन इन गवर्नेन्स अवार्ड 2018
विस्तार :- आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नर लोकेश को डॉ. कलाम इनोवेशन इन गवर्नेन्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा द्वारा शासन में सुधार के लिए किए गए आदर्श कार्यों के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। फाउंडेशन की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में हुई थी। यह समाज के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है।

2. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार ।
विस्तार :- राष्ट्रपति कोविन्द ने संगीतकारों, नर्तकियों और थिएटर कलाकारों के एक प्रतिष्ठित समूह को 2016 के संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार दिया। 4 प्रख्यात कलाकारों और विद्वानों अरविंद पारिख, आर. वेदवल्ली, राम बजाज और सुनील कोठारी को अकादमी के फेलोशिप से सम्मानित किया गया। संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार राष्ट्रीय कला के प्रदर्शन क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान हैं।

3. 63 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018
विस्तार :- बॉलीवुड ने मुंबई में 63वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2018 का आयोजन किया। शाहरुख खान और फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस शो की मेजबानी की।

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – हिंदी मीडियम
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – इरफान खान (हिंदी मीडियम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – विद्या बालन (तुम्हारी सुलू) 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.