868 रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf

868 रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf

रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf : रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न gk और reet most questions pdf, reet gk question in hindi एवं reet question answer in hindi आदि आप अपने आगामी REET परीक्षा की तैयारी के लिए ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। reet cdp questions in hindi और reet cdp important questions and answer in hindi में यहाँ दिए गए हैं।

शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी) जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी करने में मदद करने के लिए, सही संसाधनों तक पहुंच और प्रश्नों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है। यह लेख आरईईटी से संबंधित पीडीएफ प्रदान करता है जो रीट परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न हिंदी भाषा में उपलब्ध कराते हैं।

868 REET IMPORTANT QUESTIONS PDF

1. शिक्षार्थी वैयक्त्कि भिन्नता प्रदर्शित करते है। अत: शिक्षक को – सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध करना चाहिए
2. कौनसा अभिप्रेरणा का आंन्तरिक स्रोत नहीं है – प्रतिद्वन्द्विता
3. व्यक्तित्व विकास की अवस्था है – अधिगम एवं वृद्धि
4. कौनसा पावलोवियन अनुबन्धन में आवश्यक नहीं है? – आनुषंगिकता
5. शिक्षा के संकुचित अर्थ में शिक्षा प्रदान की जाती है? – निश्चित स्थान पर
6. फ्रायड के अनुसार असामान्य व्यवहार का मौलिक कारण है ? – आंशिक दमन
7. ‘‘अध्यापक को चाहिए की सीखने की प्रारम्भिक अवस्था में वह बच्चों की अधिक से अधिक सहायता करें एवं अधिक पुनर्बलन प्रदान करें तथा सीखने की अन्तिम अवस्था में न्यूनतम सहायता करे।‘‘ यह कथन किस मनोवैज्ञानिक के सिद्धान्त पर आधारित है? – सी.एल.हल के
8. क्रोध व भय प्रकार है? – संवेग
9. निगमनात्मक तर्कणा में शामिल है – सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा
10. शिक्षा मनोविज्ञान अध्ययन करता है? – मानव व्यवहार का शैक्षिक परिस्थितियों में
11. अनुसंधान जो सामाजिक समस्या से सम्बन्धित होता है तथा विद्यालय की जनशक्ति के द्वारा विद्यालय में क्रियाकलापों के सुधार हेतु संचालित किया जाता है, कहलाता है – क्रियात्मक अनुसंधान
12. व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते है? – अधिगम
13. किस मनोवैज्ञानिक का सिद्धान्त ‘‘सुव्यवस्थित व्यवहार का सिद्धान्त‘‘ के नाम से जाना जाता है? – सी.एल. हल का
14. कौनसा वृद्धि और विकास के सिद्धान्तों से सम्बन्धित नही है? – वर्गीकरण का सिद्धान्त
15. कौनसा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है – अर्थपूर्ण सम्बन्ध
16. विद्रोह की भावना की प्रवृति में से किस अवस्था से सम्बन्धित है? – मध्य किशोरावस्था
17. किस अवस्था में बालक अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते है? – बाल्यावस्था
18. औसत बुद्धि वाले बालकों की बुद्धि लब्धि ………के बीच होगी – 90-100
19. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षक तथा मानसिक रोगों से बचाव करने वाला किसने बताया है? – हेडफील्ड
20. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी? – मैक्स वर्दीमर
21. अनुसंधान सुझाते है कि एक विविध कक्षा में अपने विद्यार्थियों से शिक्षिका की अपेक्षाएं विद्यार्थियों के अधिगम – पर महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ती है
22. व्यक्ति में उन मनोशारीरिक अवस्थाओं का गतिशील संगठन, जो उसके पर्यावरण के साथ अद्वितीय सामंजस्य निर्धारित करता है, वह कहलाता है – व्यक्तित्व
23. चिम्पेजियों पर प्रयोग किसके द्वारा किया गया? – कोहलर के द्वारा
24. आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में, शिक्षक की भूमिका है – सीखने हेतु एक अच्छे सुलभकर्ता की
25. कौनसी मानसिक मन्दता की विशेषता नहीं है – अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों का कमजोर होना
26. किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है – कुशाग्र बुद्धि के बच्चे
27. शिक्षा का कौनसा प्रकार कला और सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित है? – मानवादी शिक्षा
28. एक अध्यापिका यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके विद्यार्थी आंन्तरिक रूप से प्रेरित है। इस सन्दर्भ मे वह करेगी। – अन्तिम परिणाम पर ध्यान देने के बजाय व्यक्तिगत रूप से बच्चों की अधिगम की प्रक्रियाओं पर ध्यान देना
29. सिद्धान्तों में से कौन बच्चे के बौद्धिक विकास के चार चरणों (संवंदी-चालक, पूर्व-परिचालन, सुदृढ-परिचालन एवं औपचारिक-परिचालन) को चिन्हित करता है – जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त
30. सीखना किससे प्रभावित होता है? – प्रेरणा से
31. अप्रत्यक्ष पक्ष समस्याओं का उपयोग किस श्रेणी के प्रयोज्यों के लिए किया जाता है? – प्रौढ़
32. कौनसा सामान्यत: एस.ओ.आर. उपागम का प्रतिपादक माना जाता है – वुडवर्थ
33. छात्र स्वाभाविक रूप से प्रेरित हाते है – नवीनता का पता लगाने के लिए
34. भारत के संविधान में किसके लिए नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा है? – 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए
35. रोर्शक परीक्षण के बारे में कौनसा कथन सत्य नही है – रोशार्क परीक्षण व्यक्तित्व की सम्पूर्ण रूप में नैदानिक जाँच करता है
36. शिक्षा शास्त्र का वह प्रकार जिसे विशिष्ट शिक्षा की आवश्यकता होती है – विकलांग व्यक्तियों को दी जाती है
37. कौनसा तनाव को कम करने का अप्रत्यक्ष ढंग है – उदातीकरण
38. ‘‘संवेदन ज्ञान की पहली सीढी है‘‘ यह कथन है – मानसिक विकास
39. डाल्टन शिक्षणविधि का विकास किसने किया – मिस हेलेन पार्कहर्स्ट
40. पिल्सबरी ने मनोविज्ञान को बताया है? – मानव व्यवहार का विज्ञान
41. किनका नाम सृजनशास्त्र के पिता से जुड़ा है? – गाल्टन
42. कौनसा वायु वर्ग है, जो बचपन श्रेणी के बाद में आता है? – 6 से 11 साल
43. प्रयास व त्रुटि किस नियम पर आधारित है – बहुअनुक्रिया
44. बहिर्मुखी प्रवृति के व्यक्ति होते है – सामाजिक एवं मित्रतापूर्ण व्यवहार के धनी
45. अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है – परिपरिपक्वता एवं आयु
46. कोई अरूचिकर कार्य को कराने के लिए अध्यापक किस तरह से छात्रों को प्रेरित कर सकता है? – समय-समय पर प्रगति से अवगत कराकर
47. प्रतिभाशाली छात्र अपराधी कब बन जाते है? अथवा किशोरों में द्वन्द्व उभरने का प्रमुख कारण है – अवसरों की प्रतिकूलता होने पर
48. एल्बर्ट बैन्डूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के अनुसार कौन सा नही है – बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण(माडलिंग) एक मुख्य तरीका है
49. अधिगम निर्योग्यता का लक्षण है – अवधान सम्बन्धी बाधा/विकार
50. मनोविज्ञान को मन का विज्ञान किसने कहा था? – पेस्टोलाजी
51. अधिकतर दाएँ हाथ से काम करने वाले लोगों के मस्तिष्क का बायां गोलार्द्ध……….को नियंत्रित करता है। – भाषा प्रक्रमण
52. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है? – प्रेरणा
53. विशेष रूप से जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा का प्रबन्ध होना चाहिए – दूसरे सामान्य बच्चों के साथ
54. किसमें अन्वेषण के ऊर्ध्व उपागम का उपयोग किया जाता है – केस अध्ययन
55. अभिक्रमित अनुदेशन हेतु सर्वप्रथम प्रयास किसने किया था? – सिडनी पे्रसे
56. शिक्षा मनोविज्ञान किसमें उपयोगी नहीं है? – पशुओं के प्रयोग में
57. उपलब्धि परीक्षण दिये जा सकते है? – तीन प्रकार से
58. क्रिस्टिना अपनी कक्षा को एक क्षेत्र भ्रमण के लिए ले गई और वापस आकर उसने अपने छात्रों से भ्रमण के बारे में चर्चा की। यह प्रक्रिया क्या है – अधिगम का मूल्यांकन
59. ‘‘नई परिस्थितियों में समायोजन की योग्यता ही बुद्धि है।‘‘ यह कथन है – स्टर्न का
60. प्रतिभावान बालकों की पहचान करने के लिए हमें सबसे अधिक महत्व – वस्तुनिष्ठ परीक्षणों के परिणाम को देना चाहिए
61. कौनसा प्रतिभाशाली छात्र के लिए उचित प्रदत्त कार्य है – उनकी शक्तियों को सही दिशा देने तथा उसे व्यस्त रखने के लिए अपने साथी छात्रों को पढ़ाने के लिए कहना
62. मानव-व्यक्तित्व परिणाम है – आनुवांशिकता और वातावरण की अन्त:क्रिया का
63. किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव व तुफान की अवस्था है। यह किसने कहा? – स्टेनले हाल
64. अधिगम स्थानान्तरण के द्वि-तत्व सिद्धान्त के प्रवर्तक थे – स्पीयरमैन
65. बच्चों के बौद्धिक विकास के चार अलग चरणों को किसके द्वारा पहचाना गया है? – पियाजे
66. संज्ञानात्मक विकास में से किसके द्वारा संभव है? – एक समृद्ध और विविध वातावरण प्रदान करके
67. मनोविज्ञान की बहिदर्शन विधि के जनक है? – जे.बी. वाटसन
68. क्रियात्मक अनुसंधान का महत्व नहीं है – समस्या के समाधान का रूप आदर्श होता है
69. शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यचर्या शब्दावली ………………….की ओर संकेत करती है – विद्यालय का सम्पूर्ण कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थी प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते है
70. पाच वर्ष का राजू अपनी खिड़की के बाहर तूफान को देखता है। बिजली चमकती है और कड़कने की आवाज आती है। राजू शोर सुनकर उछलता है। बार-बार घटना होती है फिर कुछ देर शान्ति के पश्चात् बिजली कड़कती है। राजू बिजली की गर्जना सुनकर उछलता है। राजू का उछलना सीखने के किस सिद्धान्त का उदाहरण है? – शास्त्रीय अनुबन्धन
71. कौनसा मूल्यांकन का प्रकार नहीं है? – मानक
72. बच्चा………की आयु में दूसरों का अनुकरण करने की क्षमता विकसित करता है – तीन वर्ष
73. कौन शेष से भिन्न है – ड्राइव रिडक्शन का सिद्धान्त
74. कौन सिद्धान्त व्यक्त करता है कि मानव मस्तिष्क एक बर्फ की बड़ी चट्टान के समान है जो कि अधिकांशतः छिपी रहती है एवं उसमें चेतन के तीन स्तर है? – मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
75. सशक्त अभिप्रेरणा सीखने का प्रभावशाली घटक है? – शीघ्र सीखता है
76. सामूहिक अचेतन का सम्प्रत्यय…………द्वारा दिया गया था? – युंग
77. व्यक्तित्व व सामाजिक अधिगम सिद्धान्त किसने दिया था? – बण्डूरा और वाल्टर
78. जब बच्चा फेल होता है, तो इसका तात्पर्य है कि – व्यवस्था फेल हुई है
79. “6 से 10 वर्ष की अवस्था में बालक रूचि लेना प्रारम्भ करते है।” – विद्यालय में
80. कौनसा सिद्धान्त यह दर्शाता है कि अपेक्षित व्यवहार के सन्निकट सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा पुनर्बलन के फलस्वरूप व्यवहारात्मक विकास किया जा सकता है – आपरेन्ट अनुबन्धन
81. सीखना किससे प्रभावित होता है? – प्रेरणा से
82. नैमिततिक अनुबन्धन में पहले सरल अनुक्रियाओं को अधिगम द्वारा जटिल अनुक्रियाओं के अधिगम का प्रक्रम कहलाता है – कार्यक्रमित अधिगम
83. मनोविज्ञान का जन्म किसके समय दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुआ? – अरस्तु
84. जेम्स ड्रेवर ने मनोविज्ञान को किस प्रकार का विज्ञान माना है? – शुद्ध विज्ञान
85. समग्रवाद में मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है? – पूर्ण से अंश की ओर
86. अहम् निर्देशित होता है – वास्तविकता सिद्धान्त द्वारा
87. अभिवृत्ति है – एक भावात्मक प्रवृति जो अनुभव के द्वारा संगठित होकर किसी मनोवैज्ञानिक वस्तु के प्रति पसंदगी या नापसंदगी के रूप में प्रतिक्रिया करती है
88. अधिगम में आंकलन किस प्रकार आवश्यक होता है – प्रेरणा के लिए
89. सामान्य परिपक्वन से पहले प्रशिक्षित करना प्राय – लाभकारी है या हानिकारक, यह इस पर निर्भर करता है कि प्रशिक्षण में किस प्रकार की विधि का प्रयोग किया गया है
90. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते है? – 23
91. समाजमिति विधि के प्रणेता है? – जे एल मोरेनो
92. इनमें से कौन NCF 2005 मार्ग दर्शी सिद्धान्त नही है – अंग्रेजी भाषा में शिक्षा देना
93. बाह्य आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता है? – सतही दृष्टिकोण
94. लम्बाई, भार, त्वचा का रंग, पैर, आंखों एवं बालों का रंग में विविधता तथा विचलन को कहते है – भौतिक अन्तर
95. पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार, कौनसा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा – सामाजिक अनुभव
96. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया – कोहलर
97. बाल मनोविज्ञान का क्षेत्र है – गर्भावस्था से किशोरावस्था की विशेषताओं का अध्ययन
98. एक शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है – विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर करना
99. कक्षा 6 से 8 तक के बालकों के सम्बन्ध में विद्यालय आसपास से कितने किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थापित किया जायेगा – 3
100. कौनसा अधिगम का क्षेत्र नही है – आध्यात्मिक