81. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश XXVII A (27 क) के नियम 2 के अन्तर्गत न्यायालय सरकार को किस रूप में पक्षकार के तौर पर जोड़ सकती है ?
(1) सहवादी के रूप में
(2) साक्षी के रूप में
(3) प्रतिवादी के रूप में
(4) वादी के रूप में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
82. सिविल प्रक्रिया संहिता का कौन सा प्रावधान एक वादी को प्रतिनिधिक हैसियत से वाद दायर करने की अनुमति देता है ?
(1) आदेश VII नियम 4
(2) आदेश III नियम 2
(3) आदेश II नियम 3
(4) आदेश I नियम 8
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
83. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश VI नियम 4 में शामिल नहीं है
(1) न्यास भंग
(2) कपट
(3) प्रपीडन
(4) असम्यक असर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
84. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश XXIV में किसके द्वारा न्यायालय में धनराशि का भुगतान किया जाता है ?
(1) स्वयं न्यायालय
(2) गवाह
(3) प्रतिवादी
(4) वादी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
85. सूची-I से सूची -II को मिलान कर नीचे दिए कोड का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें :
सूची-I सूची -II
(सूत्र) (अर्थ)
A. प्रोबोनो पब्लिको 1. जहाँ अधिकार है वहाँ उपचार है।
B. उबी जस इबी रेमेडियम 2. पूर्वन्याय को सही समझा जायेगा ।
C. पारी मेटेरिया 3. जन हित में ।
D. रेस जुडिकेटा प्रोव्हेरिटेट हेबेटर 4. साम्य विषय-वस्तु ।
नीचे दिए कोड का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कोड़ :
(1) 2 1 4 3
(2) 4 3 2 1
(3) 3 1 4 2
(4) 1 2 3 4
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
86. सिविल प्रक्रिया संहिता का कौन सा प्रावधान पक्षकारों के कुसंयोजन अथवा असंयोजन से सम्बन्धित है ?
(1) आदेश I नियम 9
(2) आदेश II नियम 3
(3) आदेश II नियम 1
(4) आंदेश I नियम 13
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
87. सिविल प्रक्रिया संहिता के किस प्रावधान के अनुसार, खर्चा देने में वादी के असफल रहने के कारण सम्मनों की तामील नहीं होने से वाद खारिज़ हो जाता है ?
(1) आदेश IX नियम 2
(2) आदेश VI नियम 11
(3) आदेश V नियम 30
(4) आदेश IV नियम 2
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
88. जब वादपत्र किसी वाद हेतुक का प्रकटन नहीं करता है, तो प्रतिवादी वादपत्र को नामंजूर किए जाने का आवेदन कर सकता है । न्यायालय उस प्रभाव का आदेश किस प्रावधान में पारित कर सकता है ।
(1) आदेश VIII नियम 5, सिविल प्रक्रिया संहिता
(2) आदेश VII नियम 11, सिविल प्रक्रिया संहिता
(3) आदेश VII नियम 7, सिविल प्रक्रिया संहिता
(4) आदेश VI नियम 15, सिविल प्रक्रिया संहिता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
89. सिविल प्रक्रिया संहिता के किस प्रावधान के अन्तर्गत निर्णय से पूर्व किसी सम्पत्ति की कुर्की हेतु प्रार्थना-पत्र दिया जा सकता है ?
(1) आदेश XXXVIII नियम 5
(2) आदेश XXXVIII नियम 4
(3) आदेश XXXVIII नियम 2
(4) आदेश XXXVIII नियम 1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer
90. सिविल प्रक्रिया संहिता की कौन सी धारा केवियट के बारे में है ?
(1) धारा 144 A
(2) धारा 148 A
(3) धारा 149 A
(4) धारा 153 A
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer
Hide Answer